फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर पुलिस से उलझे कांग्रेसी

Sat, 07 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला मैदान से कब्जे में ली गई एक रेहड़ी को वापस देने की मांग को लेकर कांग्रेसी अतिक्रमण विरोधी दस्ते से उलझ गए। आखिरकार रेहड़ी को वापस देने पर ही मामला शांत हुआ। इसके बाद टीम ने पूरे मैदान को खाली करा दिया।
विज्ञापन


अर्द्धकुंभ के मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत शुक्रवार से रोड़ीबेलवाला मैदान से हुई। अपर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान और सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह की अगुवाई में टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। पूर्व से मुनादी करा देने के चलते कई अतिक्रमणकारियों ने अपना सामान समेटा लिया था। लेकिन कुछ अतिक्रमणकारी वहीं डटे रहे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती गई।

इसी बीच कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी, दिनेश पुंडीर भी मौके पर पहुंच गए। दस्ते ने एक रेहड़ी को कब्जे में लेकर नगर निगम के वाहन में डाल दिया। कांग्रेसी नेताओं ने रेहड़ी लौटाने की बात अधिकारियों से कही लेकिन तभी नगर निगम का वाहन रेहड़ी को लेकर जाने लगा। ये देखकर कांग्रेसी नेताओं ने वाहन रोक लिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ कांग्रेसियों की नोंकझोंक हो गई।  इधर, अतिक्रमणकारियों के भी बड़ी संख्या में एकत्र होने पर मामला गर्माने लगा। आखिर में रेहड़ी को वापस देकर मामला शांत कराया। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि रोडीबेलवाला मैदान खाली करा लिया गया है। शनिवार को लालजीवाला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें