फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी की विचारधारा की विश्व में प्रासंगिकता : शर्मा

विज्ञापन
चेतन ज्योति आश्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का स्वागत करते कांग्रेस सेवादल के प - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा की केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्रासंगिकता है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन

मध्य हरिद्वार के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार में हुए लाइब्रेरी घोटाले मामले में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल भ्रष्टाचार करने से मतलब है। युवाओं को रोजगार और व्यापारियों को राहत देने से कोई लेनादेना नहीं है। जिसके कारण आज देश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिकी पर्यटन पर टिकी हुई है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण पर्यटन चौपट हो गया है।
प्रदेश सरकार को इस बारे में तत्काल एक कमेटी बनाकर निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग की बजाए चारधाम यात्रा के लिए नारसन, हरिद्वार, ऋषिकेश व देहरादून में रजिस्ट्रेशन के काउंटर बनाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर गीत गोविंद बैंक्वेट हॉल में एक परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम में कई गांधीवादी चिंतक और विचारक शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रवक्ता अनिल भास्कर, राजीव चौधरी, विभास मिश्रा, दिनेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें