फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ी गई सड़क ठीक न करने पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चार दिन बाद भी तोड़ी गई सड़क को ठीक न करने पर व्यापारियों का गुुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सड़क जल्द ठीक नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा के नेतृत्व में सराय बाईपास रोड के व्यापारी जल संस्थान के विरुद्ध इकट्ठा हुए। शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि सात जुलाई को जल संस्थान की ओर से पानी की पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से सड़क तोड़ी गई थी। पानी की लाइन डालने के बाद सड़क को उल्टा सीधा मलबा भरकर बंद किया गया, लेकिन टूटी सड़क न तो सही से बंद की गई और न ही सड़क को नए ढंग से बनाया गया। इससे सड़क पर जलभराव होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजीव सोनी ने कहा कि सड़क को तोड़ने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। प्रदर्शन करने वालों में गौरव गोयल, कमल छाबड़ा, अचिन, रवि, राहुल, सतीश, जगदीश यादव, संजीव मेहता, मुकेश गुप्ता, अनुराग आदि मौजूद रहे।
सड़क का निर्माण कराने की मांग
पथरी। बिशनपुर कुंडी के ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से गांव से गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग पर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। इस पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों को जल्द ही उक्त मार्ग पर सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। शनिवार को बिशनपुर कुंडी के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ज्वालापुर में वेद मंदिर में मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से मिला। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर कच्चा रास्ता होने के कारण आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। इस दौरान अमित कुमार, राजपाल, सोमपाल, विकास, ब्रजपाल, रविंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें