फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकापर्ण शिलापट पर कैबिनेट मंत्री को लिख दिया राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पथरी के लोकार्पण शिलापट्ट पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को राज्यमंत्री लिख दिया गया। इसे देखकर कैबिनेट मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने प्रधानाचार्य और प्रभारी का वेतन रोक दिया है। दोनों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री अरविंद पांडे को जनपद के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण और हरेला पर्व के पखवाड़ा पौधरोपण कार्यक्रम में सात जुलाई को हिस्सा लेना था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। नौ जुलाई को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद पथरी राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय में लोकार्पण समारोह में शामिल हुए थे। जिस दिन कार्यक्रम था, उस दिन प्रधानाचार्य राकेश शर्मा बिना बताए स्कूल से गायब थे। उनकी जगह विद्यालय के प्रभारी आरएन मिश्रा पर यह जिम्मेदारी थी, लेकिन लोकापर्ण के दौरान शिलापट्ट पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को राज्यमंत्री लिख दिया गया था। विद्यालय के लोकार्पण के दौरान जब कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिलापट्ट पर स्वयं को राज्यमंत्री लिखा हुआ देखा तो वह भी हतप्रभ रह गए। यह लापरवाही देखकर पहले तो मंत्री ने मौके पर ही कड़ी नाराजगी जताई। बाद में मुख्य शिक्षाधिकारी को मामले में दोषी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने प्रधानाचार्य राकेश शर्मा और विद्यालय के प्रभारी आरएन मिश्रा का अग्रिम आदेशों तक वेतन पर रोक लगा दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लापरवाह दोनों अध्यापकों को यहां से ट्रांसफर करने के लिए भी शासन को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें