फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : 50 साल में सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 40 पार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Sat, 30 Apr 2022 12:26 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार 

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को तापमान 37.5 डिग्री से बढ़कर अचानक शुक्रवार को 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी जगह सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और बीते 50 सालों में 29 अप्रैल को सर्वाधिक गर्म दिन का रिकॉर्ड बन गया। चिलचिलाती धूप में लोग गंगा घाटों पर डुबकी लगाते नजर आए। जबकि दोपहर में गर्म हवा चलने से सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम नजर आई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को तापमान 37.5 डिग्री से बढ़कर अचानक शुक्रवार को 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस आंका गया। एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि बीते 50 सालों में 29 अप्रैल के दिन पारा सर्वाधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। नरेंद्र रावत ने बताया कि बीते सालों में 29 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहा है, लेकिन अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री 50 सालों में पहुंचा है। नरेंद्र रावत ने बताया कि जंगलों की आग और पर्यावरणीय असंतुलन से तापमान वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें