फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन नगर में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर

विज्ञापन
एचआरडीए की टीम ने अवैध कालोनियों पर चलवाया बुलडोजर। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सुमननगर क्षेत्र में एक बार फिर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई की। पांच कॉलोनियों में जेसीबी से प्लॉटिंग ध्वस्त करते हुए सील कर दी गई। कॉलोनियों को सील कर नोटिस चस्पा किए गए।
विज्ञापन

एचआरडीए ने कुछ समय पहले ही सुमननगर क्षेत्र में करीब 10 कॉलोनियों को सील किया था। जिसके बाद अब फिर से अन्य कॉलोनियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि सुमननगर में करीब 12-12 बीघा भूमि पर एक-एक कॉलोनी काटी जा रही थी। बंधा नंबर छह और सात के मध्य सतीश और सुनील कुमार की ओर से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जबकि बंधा नंबर तीन व चार के बीच दर्शन, चार और पांच के मध्य आशीष अग्रवाल, धनौरी रोड पर विकास त्यागी और अर्जुन गुसाईं व चंदन ने बंधा नंबर पांच और छह के बीच अवैध रूप से कॉलोनी काट दी।
नियमों के विपरीत कॉलोनी विकसित करने पर अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए। लेकिन, कॉलोनी का कार्य नहीं रोका गया और न ही एचआरडीए कार्यालय में किसी ने अपना पक्ष रखा। जिसके बाद कॉलोनियों को सील करने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

अवैध रूप से कॉलोनी विकसित और निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में नियमों के विपरीत कॉलोनी नहीं काटने दी जाएगी।
विज्ञापन

- उत्तम सिंह चौहान, सचिव, एचआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें