अवैध खनन में डंपर सीज करती प्रशासन की टीम ।
- फोटो : HARIDWAR
प्रशासन की टीम ने अवैध खनन में चार डंपर समेत पांच वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही एसडीएम ने चेेतावनी दी कि अवैध खनन किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। खनन के लिए सुविधा प्रशासन की ओर से दी जाएगी।
पथरी क्षेत्र के बिशनपुर और भोगपुर क्षेत्र में हाल ही में खनन के पट्टे शुरू किए गए हैं। इन पट्टों से नियमों के अनुसार खनन करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने खनन के पट्टों का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने मौके से उठाई जा रही खनन सामग्री और ट्रैक्टरों में ले जाई जा रही सामग्री के दस्तावेज चेक किए। इस दौरान उन्होंने खनन करने वालों को निर्देश दिए कि मानकों के अनुरूप ही खनन सामग्री ढोई जाए। चेतावनी दी कि नियमों पर खनन करने पर प्रशासन की ओर से सुविधा दी जाएगी। अवैध खनन करने की शिकायत पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि खनन के पट्टों की निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है। ये निरंतर पट्टों से होने खनन की रिपोर्ट तहसील और जिला प्रशासन को करेगी।