हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल कर स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। इससे एक दिन पहले भी छह थानेदारों सहित 11 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए थे।
एसएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी को हाईकोर्ट सेल से हटाकर कोतवाली कलियर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को कोतवाली कलियर से पथरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। रविंद्र कुमार तीसरी बार पथरी एसओ बनाए गए हैं। इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को पथरी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक यशवीर को पथरी में एसएसआई पद से स्थानांतरित कर लक्सर क्षेत्र के भिक्कमपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी से पुलिस लाइन भेजा गया है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही जिलेभर की पुलिस चौकी और कई थानों में जल्द बदलाव होगा।