फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 10 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सचिन कुमार निवासी पीपलसाना, मुरादाबाद हाल सिडकुल के पास से 10 ग्राम स्मैक और 900 रुपये, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक बाइक बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार शाम गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत टीम के साथ शिवालिक नगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पल्टूराम चौक के पास कृपाल नगर सिडकुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में बाइक के पास बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह बाइक छोड़कर भागने लगा, जिसे पीछा कर झाड़ियों में घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पाससेस स्मैक मिली।

कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन कुमार बताया। उसने बताया कि वह सिडकुल क्षेत्र में अवनीष उर्फ मति नाम के युवक से स्मैक लाकर बेचता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। बाइक की जांच में उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली। चेसिस नंबर के आधार पर वाहन का वास्तविक नंबर अलग पाया गया, जो बिजनौर निवासी एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें