फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खड़खड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से कई लोग आमने-सामने आ गए और हंगामा बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि भीमगोडा खड़खड़ी के पास दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पंहुचे, जहां पता चला कि दुकान लगाने को लेकर मारपीट की जा रही है। पुलिस ने किसी तरह उन्हें अलग-थलग कर समझाया, लेकिन वह मानने के बजाय और झगड़ा करने लगे। तब पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एक पक्ष के सहज राम, रमेश कुमार यादव, राजेंद्र, देशराज, विजय निवासीगण गोलोक कोडर थाना थानगांव जिला सीतापुर और दूसरे पक्ष के गोविंद, शिवपूजन, राजकुमार यादव, विनोद निवासीगण गोलक बीदर थाना थानगांव जिला सीतापुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सभी को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें