हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध तरीके से किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को एचआरडीए की टीम ने सील कर दिया। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण किया जा रहा था। एचआरडीए सचिव मनीष सिंह ने बताया कि रेलवे फाटक के पास चंदवानी फर्नीचर के बराबर में मेघा अरोड़ा की ओर से करीब 25×50 वर्गफुट क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को सील कर दिया। मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य आगे न किया जाए।