देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन में नए नियमों में स्वास्थ्य विभाग और लोगों को राहत दी रही है। अब कोरोना संक्रमित की चपेट में आने वाले सभी लोगों की जांच नहीं की जाएगी। केवल उन्हीं लोगों की जांच होगी, जिनमें कोरोना के लक्षण नजर आएंगे। इससे जांच का दबाव कम होगा।
अभी तक कोरोना संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही थी। शुरूआत में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों को क्वांरटीन हो जाना पड़ता था। अब भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आ रहा हो, पर नई कोविड गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों को राहत दी जा रही है। अब केवल उन्हीं लोगों की जांच की जाएगी, जिनमें कोरोना के लक्षण जैसे, बुखार, खांसी, जुखाम होगा। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रस्त और उम्रदराज लोगों की जांच की जाएगी।
नई गाइड लाइन के निर्देश पर मेला अस्पताल में भी उन्हीं लोगों की कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर आ रहे हैं। शेष लोगों को वापस भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि नई गाइडलाइन के तहत अब कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले उन्हीं लोगों के सैंपल जांच को लिए जा रहे हैं, जिनमें कोई लक्षण हैं।