फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में घुसकर मारपीट, गौ सेवा धाम के अध्यक्ष समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम के अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरती शर्मा निवासी गणेश विहार सीतापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम, भगत सिंह चौक ज्वालापुर का अध्यक्ष पवन करमय उर्फ भगवा अपने साथी पीयूष कौशिक उर्फ गोरी और ऋषभ शर्मा उर्फ लक्की के साथ उनके घर में घुस आया। आरोप है कि तीनों ने उनके पति के साथ मारपीट की और घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी हाथापाई की। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें