फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बीएचईएल सेक्टर-4 में मोटरसाइकिल सवार के ओवरटेक करने के चलते एक ई-रिक्शा पलट गई, जिसमें सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई। बाइक सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर ई-रिक्शा में सवारियां लेकर एक ई-रिक्शा फाउंड्री गेट की तरफ से शिवालिक नगर की तरफ जा रहा था। सेक्टर-4 में लिडो क्लब के सामने पहुंचते ही पीछे से जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। रिक्शा में सवार तीन यात्री चोटिल हो गए। ये देखकर परिवहन विभाग के कर्मचारी रुक गए और उन्होंने ई-रिक्शा से सवारियों को बाहर निकाला। गनीमत ये रही कि हादसे में सभी मामूली चोटिल हुए। रानीपुर कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें