फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, ऑडियो हुआ वायरल, पुलिस को दी तहरीर

Tue, 27 Jan 2026 06:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 25 जनवरी की शाम वह सीतापुर से अपने घर सुभाषनगर पशु के लिए स्कूटी से चारा लेकर आ रहा था। तभी विपरीत दिशा से कांग्रेस के ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर की कार क्रॉस करते हुए जा रही थी। आरोप लगाया कि कार गुजरने के बाद उसके फोन पर विधायक ने कॉल की और धमकाने लगे।
विज्ञापन
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी को धमकाने का आरोप लगा है। फोन पर धमकाते हुए एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्यकर्ता ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुभाषनगर निवासी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 25 जनवरी की शाम वह सीतापुर से अपने घर सुभाषनगर पशु के लिए स्कूटी से चारा लेकर आ रहा था। तभी विपरीत दिशा से कांग्रेस के ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर की कार क्रॉस करते हुए जा रही थी। आरोप लगाया कि कार गुजरने के बाद उसके फोन पर विधायक ने कॉल की और धमकाने लगे। आरोप है कि विधायक उससे पहले से ही राजनीतिक रंजिश रखते रहे हैं और आए दिन उसे देख लेने की धमकी देते हैं।

Haridwar: यूसीसी के एक साल पूरा होने पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में हुआ भव्य कार्यक्रम
विज्ञापन


वहीं, इस मामले की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे कि 'दिन खराब आ रहे हैं क्या, मुझे घूरकर देख रहा है।' तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बाजार चौकी प्रभारी को मामले की जांच दी। वहीं, इस संबंध में कोतवाली के अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, विधायक रवि बहादुर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदी के अलावा शिकायतकर्ता का इतिहास भी लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति के बारे में जिस थाने में तहरीर दी है वहां के पुलिस रिकॉर्ड भी भरे पड़े हैं। आरोप पूरी तरह निराधार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें