फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया प्रतियोगिता में डा. प्राची और शुभ्रा बनीं विजेता

विज्ञापन
अध्यात्म चेतना संघ की और से आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करती अतिथि । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अध्यात्म चेतना संघ के तत्वावधान में डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

संस्था की महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा के संयोजन में ज्वालापुर स्थित एक बैंक्वट हॉल में डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. संध्या शर्मा, रेलवे बोर्ड की सलाहकार डॉ. सरिता अग्रवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी नरेश रानी गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन स्वाति वर्मा और शुभ्रा गुप्ता ने किया। डॉ. संध्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में मटकी सजावट प्रतियोगिता में स्वाति वर्मा विजेता रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सानवी शर्मा विजेता बनीं। डांडिया प्रतियोगिता में डॉ. प्राची और शुभ्रा ने बाजी मारी, जबकि लक्की ड्रॉ में ऋचा शर्मा विजेता रहीं। अदिति और अनुष्का ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान संस्था की संस्थापक उपमा मिश्रा, संगीता गुप्ता, आभा गुप्ता, राखी धवन, मनीषा शर्मा, विशु गुप्ता और त्रिशा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें