फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे के खिलाफ डाक्टर ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन का नक्शा पास होने की बात कहकर भवन स्वामी मां-बेटे ने चिकित्सक को क्लीनिक के लिए भवन किराये पर दे दिया। जब चिकित्सक ने सीएमओ दफ्तर में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर क्लीनिक का स्थायी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन किया तो पता चला कि भवन का नक्शा एचआरडीए में स्वीकृत नहीं है। इसके बाद चिकित्सक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक डॉक्टर सुमंतु विरमानी निवासी नया हरिद्वार कालोनी ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्हें मेडिकल सेंटर एवं पॉली क्लीनिक चलाने के लिए जगह चाहिए थी। इस संबंध में उन्होंने उपेंद्रजीत खुराना व उसके पुत्र निजि एचएस खुराना निवासीगण न्यू हरिद्वार कालोनी से संपर्क साधा। जिनका एक भवन चंद्राचार्य चौक के पास था। ग्राउंड फ्लोर के लिए नौ वर्ष के लिए लीज पर देने की सहमति बन गई, जिसकी रजिस्टर्ड डीड वर्ष 2016 में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की गई। संपत्ति का किराया साठ हजार रुपये प्रतिमाह तय हुआ और तीन माह का किराया सिक्योरिटी के तौर पर अदा किया।
आरोप है कि मां बेटे ने भवन का नक्शा एचआरडीए से स्वीकृत होने की बात कही थी। वह जब भी मां बेटे से स्वीकृत मानचित्र देने की बात कहते थे, वह टाल मटोल करते रहे। आरोप है कि पिछले वर्ष जब उन्होंने क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर क्लीनिक का स्थायी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन किया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने अग्निशमन विभाग की एनओसी एवं एचआरडीए मानचित्र का स्वीकृत होना अनिवार्य बताया। आरोप है कि उन्होंने उपेंद्रजीत खुराना व निजि एचएस खुराना से संपर्क साधा तो बहाना बनाकर मानचित्र उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन

उन्होंने जब एचआरडीए से सूचना के अधिकार में एचआरडीए से स्वीकृत मानचित्र की प्रमाणित प्रति प्राप्त ली तो सामने आया कि उक्त संपत्ति नक्शा रद्द कर दिया गया था। आरोप है कि उसे धोखे में रखकर मां बेटे प्रतिमाह किराया वसूलते रहे और सिक्योरिटी की रकम भी धोखे से अपने पास रखी। आरोप है कि जब उसने मां बेटे से संपर्क साधा तब उन्होंने सिक्योरिटी की रकम वापस न लौटाने की बात कहकर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देने की धमकी दी। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मां बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें