गणगणतंत्र दिवस की परेड की सलामी इस बार कोई माननीय नहीं लेगा। आदर्श आचार संहिता के कारण इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी होंगे। हालांकि विधायकों व मंत्रियों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।
रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगी होने के कारण इस बार किसी जनप्रतिनिधि को मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया है। परेड की सलामी लेने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को मुख्य अतिथि बनाया गया है। परेड सुबह 10.45 बजे शुरू होगी। प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र जोशी ने बताया कि 10.55 बजे एसएसपी का आगमन होगा। इसके बाद 11 बजे मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। 11.05 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा। 11.15 बजे परेड सलामी मंच से गुजरेगी। इसके बाद 11.37 बजे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय का संबोधन होगा। परेड में