फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रुड़की तहसील के दो कर्मचारी किये सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विनय शंकर पांडेय ने रुड़की तहसील के दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। डीएम की ओर से सस्पेंड कर्मचारी अनिल कुमार रुड़की तहसील में प्रशासनिक अधिकारी व सुनील कुमार वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कर्मचारियों ने हाईकोर्ट के आदेशों के अनुक्रम में उनकी ओर से किए गए ट्रांसफर आदेशों के बावजूद नए तैनाती स्थलों पर ज्वाइनिंग नहीं दी। जबकि उन्होंने उनके ट्रांसफर नवंबर 2021 में किए थे। छह माह बाद भी ट्रांसफर स्थल पर कर्मचारियों की ओर से तैनाती नहीं दी गई। इसे कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्घ में मानते हुए डीएम ने उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिया। उन्हें तहसील से हटाते हुए कलक्ट्रेट में संबद्ध कर दिया गया है।
बताया जाता है कि दोनों कर्मचारी आपस में सगे भाई हैं और सालों से रुड़की तहसील में ही जमे हुए हैं। अनिल कुमार नायब नाजिर का कार्य देख रहे हैं और सुनील कुमार तहसीलदार के पेशकार के पद पर कार्यरत हैं। कर्मचारियों को हटाने के लिए अधिवक्ताओं और फरियादियों की ओर से भी समय- समय पर शिकायत करते हुए मांग उठाई जाती रही है। बावजूद इसके दोनों तहसील छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। डीएम ने अब मामले को गंभीरता से लेते हुए सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। उन्होंने जांच हरिद्वार एसडीएम पूरण सिंह राणा को दी है। जिन्हें एक माह के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें