फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतलों में गंदा पानी लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में पानी की किल्लत के साथ ही अब दूषित पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। महानगर व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने हाथों में गंदे पानी की बोतलें लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। समस्या दूर न होने पर अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को खड़खड़ी में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। सुनील सेठी ने कहा कि कोरा देवी, खड़खड़ी, मायापुर, रामगढ़, नई बस्ती, भीमगोडा, हरकी पैड़ी क्षेत्र, भूपतवाला में पानी की सप्लाई कम होने के साथ ही दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। अब तक किल्लत से ही परेशानी बनी हुई थी। अब दूषित पानी की सप्लाई ने और ज्यादा मुसीबत खड़ी कर दी है।
कोरा देवी कालोनी निवासी विनोद गिरी, धर्मपाल प्रजापति ने बताया कि बीते 10 दिन से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारी जनता के फोन भी नहीं उठाते हैं। जल्द इस समस्या को दूर किया जाए वरना उपभोक्ताओं को पानी के बिल न भेजे जाएं। प्रदर्शन करने वालों में राजेश सुखीजा, सोनू सुखीजा, मयंक सैनी, एसएन तिवारी, शिवम शर्मा, भूदेवशर्मा, धर्मपाल प्रजापति, राजेश शर्मा, आशीष अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें