फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरडीए कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन

विज्ञापन
एचआरडीए कार्यालय पर प्रदर्शन करते सुराज सेवादल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) कार्यालय में मंगलवार को तालाबंदी कर दी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक संत ने फर्जी तरीके से जमीन बेची और प्राधिकरण ने नक्शा गलत तरीके से स्वीकृत कर दिया। कार्यकर्ताओं ने निर्माण ध्वस्त करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

सुराज सेवादल के कार्यकर्ता मंगलवार को तुलसी चौक स्थित हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) कार्यालय पर पहुंचे। अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर नारेबाजी की। रमेश चंद्र जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एचआरडीए के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। लोगों को नोटिस देकर डरा धमकाकर पैसे वसूले जाते हैं। आरोप लगाया कि कनखल में दिवंगत संत की प्रॉपर्टी की एक संत ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर उसकी रजिस्ट्री प्रापर्टी डीलर, व्यापारी नेता और दरोगा को कर दी।
आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने उसका नक्शा भी पास कर दिया। आरोप लगाया कि रसूखदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि आम लोगों को परेशान किया जाता है। जिला महासचिव दीपक धीमान ने कहा कि उक्त भूमि पर फर्जी तरीके से किए गए निर्माण को ध्वस्त किया जाए। नक्शा पास करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। तालाबंदी करने वालों में निखिल, तेजेंद्र जीत कौर, पूजा, सुनीता, गीता, कावेरी, कमल, सोनी, मूलचंद, योगेश, पूनम, निखिल, सुमनलता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें