हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर से हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद जाने के लिए सुबह ट्रेन चलाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि हरिद्वार के यात्री और रेलवे अधिकारी भी मुरादाबाद मंडल में सरकारी कार्य के लिए जाने के लिए परेशान रहते हैं।
संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा ने कि यात्रियों को सुबह मुरादाबाद जाने की सुविधा मिलेगी और रेलवे को राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में यात्री और विभागीय हित में डीएमयू का संचालन करना चाहिए। पत्र भेजने वालो में सुखबीर सिंह, आनंद प्रकाश गौड़, एसएन बत्रा, संतोष सिंह, सीताराम, हरिनाथ धीमान, सुभाष चंद्र, बीएस मित्तल आदि शमिल रहे। संवाद