फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन काल से कहा जा रहा नदी को अविरल बहने दो : परमाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- मातृसदन में आज प्रोफेसर सानंद की पुण्य तिथि पर होगी गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मातसृदन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन काल से ही नदियों को अविरल बहने के लिए कहा जा रहा है। नदियों को बांधने से आपदाएं आएंगी। इसलिए, नदियों की अविरलता बनाए रखने के लिए लोगों को आगे आना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जगजीतपुर स्थित आश्रम में पत्रकार वार्ता में परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि हमारे सनातन काल से नदी को अविरल बहने की बात कही जाती है। वो भी गंगा पर बांधे जा रहे बांधों रोकने के लिए तप कर रहे थे, ताकि गंगा अविरल बहती रहे। उन्होंने गंगा को बचाने के लिए अपने प्राण त्याग दिए। लेकिन गंगा रक्षा के लिए मातृसदन आंदोलन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि 11 अक्तूबर यानि बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर सानंद की स्मृति में मातृसदन हरिद्वार में सेमिनार होगा। जिसका विषय हमारा वेद भी कहता है कि यदि तुम नदी पर बांध बांधोगे तो तुम्हें उपद्रव होगा। जिसमें जल पुरुष कहे जााने वाले राजेंद्र सिंह समेत अनेक पर्यावरणविद् हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें