जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की और से जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ अतिथि ।
- फोटो : HARIDWAR
जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ। जो 24 अक्तूबर तक चलेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित होने वाली खिलाड़ियों की टीम चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
भगत चौक स्थित नेहरू युवा केंद्र में तीन दिवसीय जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि कोरोना के कारण लंबे समय तक इस तरह के आयोजन नहीं हो पा रही थे, लेकिन कोविड-19 नियमों का पालन पालन करते प्रतियोगिता को संपन्न कराया जा रहा है।
शुक्रवार से हुई प्रतियोगिता में लीग मैच हुए। जिसमें बालक वर्ग में नैनीताल की टीम ने 24 गोल किए। वहीं पौड़ी की टीम ने 21 गोल किए। दूसरे मैच में रुड़की की टीम ने 50 गोल व टिहरी की टीम ने 40 गोल किए। तीसरे मैच में देहरादून की टीम ने 78 व अल्मोड़ा की टीम ने 21 गोल किए। बालिका वर्ग के पहले मैच में हरिद्वार ने 35 व टिहरी ने 12 गोल किए। दूसरे मैच में देहरादून की टीम ने 33 व पौड़ी की टीम ने तीन गोल किए। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल के सचिव संजय चौहान ने बताया कि शनिवार को नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। इस दौरान उत्तराखंड बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनदीप ग्रेवाल, डा. जितेंद्र चंदेला, आचार्य सुधांशु, सुखबीर कुमार, अनुज सिंह, विहिप के विभाग अध्यक्ष बलराम कपूर मौजूद रहे।