फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, टूटे कोविड नियम

विज्ञापन
राठी चौक स्थित टीकाकरण केंद्र पर लगी महिलाओं की लाइन । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह बाद अधिकांश सेंटरों पर प्रथम डोज लगने पर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कारण केंद्रों पर व्यवस्थाएं और कोविड नियम भी तार-तार हो गए। नर्सिंग कॉलेज में अधिक हंगामा होने पर केंद्र को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रशासन को 40 हजार टीके की डोज मिली थी। इससे युवाओं समेत प्रथम डोज का कोटा भी दिया गया था। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद भर में 105 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। प्रथम डोज लगने की सूचना पर लोग बड़ी संख्या में केंद्रों पर पहुंचे। जिससे केंद्रों पर अव्यवस्था हो गई। उधर, नर्सिंग कॉलेज रोशनाबाद में तो इतना हंगामा हो गया कि कुछ देर के लिए केंद्रों को ही बंद करना पड़ा। बाद में व्यवस्था बनाकर टीकाकरण शुरू कराया गया। ललतारौ पुल के पास स्थित गुरुद्वारा, राठी चौक, कनखल और ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण को लेकर भारी भीड़ रही है। इससे जनपद में 15 हजार के आसपास लोगों को टीकाकरण किया गया। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार का कहना है कि लोगों को टीकाकरण के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। पर्याप्त मात्रा में अब डोज मिलेगी। इसलिए सभी को समय पर टीकाकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें