फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग छिनकर भाग रहे दो युवक दबोचे

Mon, 21 Mar 2016 12:29 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अलकंनदा गंगा घाट पर बैठी विदेशी महिला से बैग छिनकर भाग निकले दो आरोपी कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

पोलैंड निवासी रोजा श्रवणनाथ नगर की एक धर्मशाला में पिछले दो दिन से ठहरी है। वे अलकनंदा गंगा घाट पर बैठकर किताब पढ़ रही थी। इसी बीच पहुंचे दो युवक उनका बैग छीनकर फरार हो गए। विदेशी महिला ने अलकनंदा होटल प्रबंधन को इस बाबत सूचना दी। फिर अर्द्धकुंभ के बेलावाला व नगर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना फ्लैश होने के बाद कनखल पुलिस के चेतक सवार कांस्टेबल कुलदीप व महेंद्र रावत ने एल प्वाइंटर की ओर भाग रहे युवकों को धर दबोचा, उनके कब्जे से बैग भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बैग में महिला का क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, नगदी एवं किताबें थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहित पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम डार, थाना सिराना, जिला पानीपत हरियाणा  और जितेंद्र पुत्र महीपाल निवासी नगला केडा थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर बताया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी के अनुसार आरोपी मोहित यहां ऋषिकुल क्षेत्र में प्रकाश बैंड में काम कर चुका है और दूसरा आरोपी बहादराबाद के शिव शक्ति ढाबे में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें