फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी हैक करने वाले पति पर मुकदमा

Fri, 05 Jun 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी पत्नी की आईडी हैक कर सोशल साइट का इस्तेमाल करने वाले पति के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्नी का आरोप है कि पति पिछले कुछ दिनों से उसकी आईडी को हैक कर गलत इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर 20 निवासी एस विश्वम की शादी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी युवती से 20 अप्रैल 2014 में हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने बताया कि दोनाें के बीच दहेज का मुकदमा चल रहा है। दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

बताया गया कि पति एस विश्वम ने अपनी पत्नी का स्काई-पी एकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद उसने इस एकाउंट को यूज करना शुरू कर दिया। जब पत्नी को इस बात का पता चला तो उसने विरोध जताया, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। जिसके बाद विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंगनहर कोतवाली पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। जिस पर विवाहिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी का एकाउंट हैक करने वाले आरोपी पति एस विश्वम के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें