फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन में डाक्टर के साथ रैगिंग

Fri, 05 Jun 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस द्वितीय वर्ष के छात्र डा. अमित जायसवाल ने शिकायत में कहा है कि सर्जरी विभाग में बुधवार रात को एमएस तृतीय वर्ष के छात्र डा. विकास बंसल, डा. शशि चौरसिया, डा. नृपेंद्र शर्मा और डा. आशुतोष के साथ उनकी भी ड्यूटी थी। अमित ने चारों सीनियर्स पर गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा है कि चारों डाक्टर अपना काम कराते हैं, ड्यूटी खत्म होने के बाद हास्टल नहीं जाने देते। पीड़ित ने थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज करया है। इसकी शिकायत दिल्ली के एंटी रैगिंग सेल में भी की है।
विज्ञापन

आज होगी पेशी
मामले की जांच के लिए शुक्रवार को सीनियर और पीड़ित छात्रों को प्राचार्य कार्यालय में बुलाया गया है। प्रिंसिपल के सामने उनसे पूछताछ की जाएगी। प्रथम दृष्टया जो भी मामला बनेगा, कार्रवाई होगी।

मामला गंभीर है। शिकायत के तुरंत बाद ही हमने विभागाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं। अगर आरोप सही पाए गए तो चार सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

- डा. एके अग्रवाल, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कालेज

मेडिकल छात्र घड़ी वाली बिल्ंिडग में ड्यूटी पर था। तभी आरोपी छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। डेढ़ साल पूर्व अमित की आरोपी छात्रों ने रेगिंग ली थी, इसकी शिकायत तत्कालीन प्राचार्य से कर दी थी। तभी से ये छात्र उससे रंजिश मानते हैं। इसी के चलते मारपीट की है। एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीद अहमद, एसओ, थाना एमएम गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें