फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के फोटो खींचने पर युवक को धुना

Sun, 24 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर में टेंपो अड्डे के पास मोबाइल से युवती के फोटो खींचने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस भी आ गई। बाद में लोगों  ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


पिरानकलियर निवासी एक युवती शाम करीब चार बजे रुड़की जाने के लिए टेंपो अड्डे पर आई। इसी दौरान  एक युवक वहां पर आया और अपने मोबाइल फोन से युवती के फोटो खींचने लगा। युवती की नजर उस पर गई तो उसने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगाें ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक ने युवती और लोगों से माफी मांगी। इसके बाद लोगों ने पुलिस के सामने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें