फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन सामग्री से भरे 14 वाहन सीज

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने बहादराबाद बीट में शनिवार को छापेमारी कर अवैध खनन सामग्री से भरे 14 ट्रकों को सीज कर दिया। अवैध खनन के खिलाफ वन प्रभाग की इस कार्रवाई ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी है।
वन प्रभाग की टीम को प्रतिबंध के बाद भी हरिद्वार में बड़े पैमाने पर खनन होने की सूचना मिल रही थी। शनिवार को रेंजर दिनेश नोडियाल के नेतृत्व में वन दरोगा ओपी सिंह, बीट अधिकारी नंदकिशोर पांडे, महाराणा प्रतात सिंह सहित वनकर्मियों ने बहादराबाद बीट के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की, जिसमें हरिद्वार-कलियर, हरिद्वार-बहादराबाद सहित विभिन्न मार्गों पर अवैध खनन सामग्री से भरे 14 ट्रकों को सीज किया। वन विभाग की कार्रवाई से खनन माफिया में खलबली है। रेंज दिनेश नोडियाल ने बताया कि गंगा के पांच किलोमीटर के दायरे में खनन पर प्रतिबंध है। नियमों का पालन कराने के लिए वन विभाग प्रतिबद्ध है। 14 ट्रकों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी खनन कैसे
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, केंद्रीय प्रदूषिण नियंत्रण बोर्ड और नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा ने भोगपुर से बिशनपुर कुंडी तक गंगा के पांच किलोमीटर के दायरे में खनन पर प्रतिबंध लगाया है। मातृसदन भी खनन के खिलाफ वर्षों से संघर्षरत है। अप्रैल में ही एनएमसीजी ने जिलाधिकारी को खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया था। छह माह की रिपोर्ट भी मांगी थी। लेकिन, सवाल ये उठता है कि यदि खनन पर प्रतिबंध है, रोजाना बड़े पैमाने पर खनन कहां और किसी प्रकार हो रहा है।
विज्ञापन

जेसीबी समेत तीन वाहन सीज
पथरी। गांव अंबूवाला के निकट ईंट के भट्टे पर जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर राजस्व विभाग की माइनिंग टीम ने छापा मारकर जेसीबी को कब्जे में ले लिया। दूसरी ओर टीम ने पदार्था में मिट्टी से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली व अवैध खनन सामग्री से भरे एक डंपर को पकड़ा है। टीम ने जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली और डंपर को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें