फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः ओएलएक्स के जरिये 52 हजार ठगने वाला गिरफ्तार

Sun, 19 May 2019 07:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर 52 हजार रुपये ठगने वाले राजस्थान के साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में अब तक आरोपी ने सात लाख रुपये की ठगी की बात स्वीकार की है। आरोपी खुद को सेना में कार्यरत होने का झांसा देकर विश्वास जमाता था।

विज्ञापन


एसटीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल में ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर लक्खीबाग के एक युवक से 52 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना निरीक्षक अमर चंद शर्मा को सौंपी गई।

बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम को राजस्थान के अलवर जिले में भेजा गया। साक्ष्याें का संकलन कर आरोपी आशु निवासी बादोली थाना गोविंदगढ़ जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उत्तराखंड के अलावा हिमाचल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कई लोगों को ठग चुका है। डीआईजी ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के अन्य साथियों के बारे कुछ इनपुट मिले हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें