फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..गुरुकुल महाविद्यालय के पूर्व मुख्याधिष्ठाता को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। कनखल पुसिल ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के पूर्व मुख्याधिष्ठाता यशवंत सिंह चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी के आरोप में यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्याधिष्ठाता पद पर रहते हुए यशवंत सिंह चौहान पर गुुुरुकुल महाविद्यालय की संपत्ति को गलत तरीके से बेचने का आरोप है। इस मामले में दर्ज किए गए मुकदमे की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गत दिवस वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष हरिओम राज सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें