फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..पथरी थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी। पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के गांव की एक आठ साल की बच्ची अपने 11 साल के भाई के साथ खेत में काम कर रहे अपने माता-पिता के पास जा रही थी। वह जैसे ही गांव से बाहर निकली तो एक युवक ने बच्ची के भाई के साथ मारपीट कर उसे वहां से भाग दिया। इसी बीच आरोपी युवक बच्ची को खींचकर पास ही स्थित अपने घर के एक कमरे में ले गया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि युवक ने बच्ची को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची के भाई ने खेत में पहुंचकर घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी। मामले की सूचना पर बच्ची के माता-पिता गांव की ओर दौड़ पड़े। बच्ची के माता-पिता ने आरोपी युुवक के घर पहुंचकर कमरे के दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। इसी बीच आरोपी युवक बच्ची को कमरे में बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पथरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पथरी थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें