फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी की महिला नेता को दी आंखें निकाल लेने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
फेसबुक पर कांग्रेस की महिला नेता वंदना गुप्ता को आंखें निकाल लेने की धमकी देने के मामले में स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल फंस गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देश पर उनके खिलाफ हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस की आईटी प्रकोष्ठ की नेता वंदना गुप्ता ने पॉश कालोनी बिल्वकेश्वर में कब्जे को लेकर डाली गई एक पोस्ट पर टिप्पणी की थी। यहां से ही रार शुरू हुई। कांग्रेस की महिला नेता की टिप्पणी के बाद स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल ने उनको लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने के साथ ही बिल्वकेश्वर कालोनी की तरफ देखने पर आंखें निकाल लेने की बात भी लिखी थी। महिला नेता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने देहरादून पहुंचकर एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने संयोजक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी गई है। इधर, संयोजक शिखर पालीवाल का कहना है कि महिला नेता पहले उनके अभियान से जुड़ी रही है लेकिन अभियान के नाम पर वसूली करने पर उन्हें अभियान ये हटा दिया गया था। इसके बाद वह संस्था को सोशल मीडिया में बदनाम करने में जुटी हुई थी। स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें