फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट के सामने आग लगाकर आत्मदाह करने जा रहे पुनित होर्रा को लोगो ने पकड कर हटाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल गेट के पास एक एंबुलेंस चालक ने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। इमरजेंसी के चिकित्सक ने चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस बीच, एंबुलेंस पहुंचने में देरी से नाराज अन्य एंबुलेंस चालक पीड़ित को स्ट्रेचर पर लादकर ले जाने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने खुद एंबुलेंस लाकर चालक को गोरखपुर भिजवाया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व अस्पताल गेट के पास खड़े होने वाले एंबुलेंसों को हटवा दिया था। एंबुलेंस चालकों का कहना हैं कि इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को एंबुलेंस चालक पुनीत होरा ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि बृहस्पतिवार को 11 बजे तक मामले का हल नहीं निकला तो 12 बजे आत्मदाह कर लेंगे। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नियत समय पर पुनीत जिला अस्पताल गेट पर पहुंचे और जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ठीक 12 बजे उन्होंने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। उसी दौरान किसी एंबुलेंस चालक ने सड़क पर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी। आग की लपटें देख पुनीत ने उसमें कूदने की कोशिश की, लेकिन साथियों ने उसे किसी तरह रोक लिया। शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इमरजेंसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चालकों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस मंगवाया। एंबुलेंस के आने में देरी पर चालक पुनीत को स्ट्रेक्चर पर ही लेकर जाने लगे। सूचना पर 12.30 बजे एसडीएम सदर राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों को वार्ता के लिए बुलाया। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर 12.50 बजे पीड़ित को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। इसके बाद एंबुलेंस चालक शिवनारायण मणि और कैलास गुप्त ने एसडीएम को पत्रक सौंपा। एसडीएम ने शुक्रवार 11 बजे डीएम से मुलाकात कराकर समस्या का समाधान कराने की बात कही है। उन्होंने इमरजेंसी पर फोर्स लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद कोतवाल सत्येंद्र पांडेय, सीओ सिटी सीताराम मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें