फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चोरी का आरोपी कार समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार चोरी और कार पर फर्जी नंबर पलेट लगाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
पकड़ा गया बदमाश सिडकुल थाना क्षेत्र से गाय चोरी करने की घटनाओ में भी शामिल होना बताया जा रहा है।
सोमवार सुबह नौ बजे धनौरी चोकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर बावनदर्रे पुल के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कलियर की ओर से एक व्यक्ति चोरी की कार लेकर आता दिखा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इस बाबत चौकी प्रभारी धनौरी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रिहान पुत्र कबीर निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर बताया।
पुलिस के अनुसार 13 फ़रवरी को सिडकुल क्षेत्र से गाय चोरी की घटना में वह शामिल था। पकड़े गए बदमाश ने कार थाना कविनगर गाजियाबाद से 28 जनवरी को अपने जीजा चांदपुर जनपद सहारनपुर निवासी नाजिम पुत्र नवाब थाना नकुड निवासी फरमान पुत्र याकूब के साथ मिलकर चुराई थी। चुराई गई कार से वह गोकशी का काम करते थे।इन सभी बदमाशों के खिलाफ कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। थाना कविनगर में कार चोरी का मुकदमा दर्ज है।इस बावत कविनगर थाने को अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश के चोरी की कार व् फर्जी नंबर पलेट लगाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके अन्य साथी बदमाशों की धर पकड़ का प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें