फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद की महिला को पांच दिन तक बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
कथित प्रेमिका के गायब होने के मामले में फरीदाबाद की एक महिला को पांच दिन तक बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। कनखल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी देशपाल राणा निवासी गांव धारीवाला, पथरी के खिलाफ बंधक बनाकर रखने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, गायब चल रही युवती ने सहारनपुर के एक युवक से शादी करने की जानकारी पत्र भेजकर स्थानीय पुलिस को दी है।
कनखल में किराये पर रहने वाली एक युवती पिछले माह लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद मां ने बेटी का कुछ अता-पता न चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इनके घर फरीदराबाद की सूरदास कालोनी में रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी का आना जाना था। युवती के गायब होने पर देशपाल राणा ने फरीदाबाद की उस महिला पर युवती के गायब होने के पीछे हाथ होने का आरोप लगाते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि फरीदराबाद की महिला को देशपाल राणा जबरन यहां ले आया और गांव धारीवाला में पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा। महिला को बंधक बनाकर रखने की जानकारी जब गायब युवती की मां को हुई तब वह उसे छुड़ाकर अपने साथ ले आई। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि आरोपी व्यक्ति गायब हुई युवती से एक तरफा प्रेम करता था। जिसके चलते ही उसने फरीदाबाद की महिला को संदेह के आधार पर बंधक बना लिया था। बताया कि युवती ने गांव मिरकपुर देवबंद सहारनपुर के युवक से शादी कर ली है और वह मौजूदा समय में दिल्ली में है। युवती ने एक पत्र भेजकर इस बारे में जानकारी दी है। बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें