फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
विज्ञापन

छात्र का मानसिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य और महिला शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलियर के समीप एक स्कूल के दसवी के छात्र अर्णव (15) पुत्र राकेश कुमार निवासी हजारा ग्रंट थाना सिडकुल ने 30 जनवरी की दोपहर धनौरी पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। जांच के दौरान गंगनहर के किनारे छात्र का स्कूली कोट बरामद हुआ था। और कोट की जेब में मिले पहचान पत्र से छात्र की पहचान हुई थी। साथ ही जेब में एक सोसाइड नोट भी मिला था, जिसमें स्कूल के शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। पुलिस और जल पुलिस ने गंगनहर में छात्र की तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चला था। मामले में छात्र के पिता राकेश कुमार ने आरोपी प्रधानाचार्य और महिला शिक्षक पर छात्र के मानसिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। चौकी प्रभारी तस्लीम आरिफ ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य राहुल और शिक्षिका ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें