गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के धनीपुर गांव में भजपा नेता दिनेश मिश्र की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या की थी। घटना के बाद रिवाल्वर और कारतूस को घर के भूसे में छिपाकर रखा था। लोकेशन बदलकर पुलिस से बच रहा था लेकिन भदोही स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने से पूर्व पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार को गोपीगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने घटना का अनावरण करते हुए पत्रकारों से रूबरू हुए। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी, स्वाट टीम के अजय कुमार, सचिन झा आदि मौजूद रहे।