फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने की गुंडई, कार का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कार ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवकों ने गुंडई दिखाई। अपने समर्थकों को बुलाकर आरोपी युवकों ने कार चालक के साथ धक्कामुक्की की और कार का शीशा भी तोड़ दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। स्थानीय पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर के रेलवे फाटक के पास गैस पाइप लाइन डालने का कार्य जारी है। बुधवार देर शाम कार सवार अजित सिंह चौहान रेलवे फाटक की ओर जा रहे थे। अचानक बाइक सवार युवकों की ओवरटेक करने को लेकर कार सवार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। कार चालक को बाहर खींचकर धक्कामुक्की की। और पास की ही दुकान के बाहर रखी कुर्सी उठाकर कार के अगले शीशे पर पटक दी, जिससे शीशा टूट गया। उधर, आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। कार चालक की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस की जांच में दो आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों के एक साथी को भी हिरासत में लिया। देर रात युवकों के समर्थन में कई लोग पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और समझौते के प्रयास होने लगे लेकिन दोपहर तक समझौता नहीं हो सका था। एसआई नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास चल रहे है। यदि पीड़ित पक्ष लिखित शिकायत करेगा तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें