फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी में कर्मियों को रखने वाली फर्म का अनुबंध निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व में आउट सोर्स के माध्यम से कर्मचारियों को काम पर रखने वाली फर्म (सोसायटी) का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। समय से वेतन व अन्य देय न देने पर प्रमुख वन संरक्षक की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थायी कर्मचारियों के अलावा अस्थायी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में काम करते हैं। ये कर्मचारी फील्ड से लेकर कार्यालय के विभिन्न कार्य करते हैं। कर्मचारियों को वेतन का भुगतान भी संबंधित फर्म के माध्यम से दिया जाता है। पूर्व में राजाजी टाइगर रिजर्व में कर्मचारियों को रखने वाली एक फर्म की शिकायत कर्मचारियों की ओर से प्रमुख वन संरक्षक से की गई थी। इसमें आरोप लगाए गए थे कि संबंधित फर्म एक तो समय पर वेतन नहीं देती है। साथ ही उनके ईपीएफ आदि देय को भी एक वर्ष से जमा नहीं कराया गया है। जांच के दौरान सामने आया कि 22 दिसंबर तक भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है जबकि उनके खाते में वेतन की धनराशि दिसंबर के पहले सप्ताह में ही जमा की जा चुकी थी। इसको देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुुमार ने राजाजी टाइगर रिजर्व में फर्म का अनुबंध निरस्त कर दिया है। प्रमुख वन संरक्षक ने श्रम आयुक्त देहरादून को भी फर्म को ब्लैक लिस्ट करने का अनुरोध किया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन) को कर्मचारियों का वेतन और ईपीएफ आदि देय जमा न करने पर फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। इससे फर्म संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें