फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से कांस्टेबल की मौत

Fri, 08 Apr 2016 12:17 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
कांस्टेबल की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले के मंसा देवी थाने में तैनात एक कांस्टेबल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल को अंतिम विदाई दी गई। परिजन शव लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। नैनीताल की आवास विकास कालोनी, हल्द्वानी में रहने वाले (57) जगदीश जिला उधमसिंह नगर में तैनात थे। आजकल अर्द्धकुंभ ड्यूटी के लिए आए कांस्टेबल की तैनाती मंसा देवी थाने में थी।
विज्ञापन

कांस्टेबल उषा ब्रेको रोपवे में ड्यूटी होने के चलते वे नीचे एक गेस्ट हाद्वस में ही ठहरे हुए थे। सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होते वक्त अचानक सीने में दर्द उठा। सहकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कांस्टेबल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। सूचना मिलने पर परिजन भी यहां पहुंच गए। शाम के वक्त जिला अस्पताल कैंपस में राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल को अंतिम विदाई दी गई। परिजन  शव लेकर रवाना हो गए। आईजी ने बताया कि सेना से रिटायर होने के बाद जगदीश ने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी और वो दिल की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें