फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान बिगड़ सकता है माहौल

Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।  निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से निकाली जा रही लोकतंत्र बचाओ यात्रा के शुक्रवार को कांग्रेस के बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के गृह क्षेत्र लंढौरा में पहुंचने पर माहौल बिगड़ सकता है। इस तरह के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने इसे अतिसंवेदनशील मानते हुए यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने का निर्णय लिया है। एसएसपी ने एसपी देहात को इस बारे में प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 गौरतलब है कि कांग्रेस के नौ बागी विधायकों में खानपुर के कांग्रेसी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल हैं। प्रदीप बत्रा के क्षेत्र में तो हरीश रावत की लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकल चुकी है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के गृहक्षेत्र लंढौरा में यह यात्रा शुक्रवार को निकाली जानी है। प्रणव के समर्थक बुधवार को ही निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंक कर अपने तेवर दिखा चुके हैं वहीं हरीश रावत समर्थक भी नरम मूड में नहीं हैं। दोनों पक्षों की ओर से मिले संकेतों को देखते हुए खुफिया तंत्र की ओर से अधिकारियों को संकेत दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान क्षेत्र में माहौल बिगड़ सकता है ऐसे में दोनों पक्षों में झगड़ा होने की भी आशंका जताई गई है। इन संकेतों के बाद पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने माना कि चैंपियन के क्षेत्र में यात्रा के दौरान तनाव हो सकता है। उन्होंने हालात को संवेदनशील मानते हुए इसके लिए सुरक्षा के अतिरिक्त प्रयास करने की बात कही है।  उन्होंने एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल को इस बारे में प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें