फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर के साथ भजन-कीर्तन कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मोती बाजार में प्रदर्शन करते कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गैस सिलिंडर से लेकर तेल और स्टेशनरी का सामान महंगा होने पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में रोष जताया। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता संजय चोपड़ा के संयोजन में पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में हाथों में गैस सिलिंडर लेकर भजन-कीर्तन के साथ केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सरकार से गैस के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संजय चोपड़ा ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। खाद्य पदार्थों से लेकर दैनिक उपभोग के हर सामान की कीमत बढ़ रही है। आम आदमी का गुजर बसर मुश्किल हो गया है। भाजपा का कोई भी जन प्रतिनिधि यदि इस मंदिर में आएगा तो उसका घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से बढ़ाई गए दामों को जनहित में वापस लिया जाए। स्टेशनरी के बढ़े दामों पर भी नई सरकार नियंत्रण करें। प्रदर्शन करने वालों में सुंदरलाल राजपूत, कुंवर सिंह मंडवाल, मोहित गर्ग, रवि कुम सब्बरवाल, भूषण कुकरेती, आशू अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, हंसराज दुआ, किशन लाल, कुलदीप खन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें