फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर फूंका लेखपाल का पुतला

विज्ञापन
गेंडीखाता में लेखपाल का पुतला दहन करते कांग्रेसी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गैंडीखाता बस अड्डे पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तेग सिंह पोखरियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लेखपाल हल्का गैंडीखाता रामनाथ सिंह का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

लालढांग पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरजीत सिंह लहरी और उनके भाई सुरेंद्र लहरी एवं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। सोमवार सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता बस अड्डे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लेखपाल का पुतला फूंका।
कांग्रेयियों ने कहा कि लेखपाल स्थानीय लोगों से अभद्र व्यवहार करता है। लोगों में लेखपाल की कार्यशैली से रोष है। गुरजीत सिंह लहरी भी लेखपाल ने फर्जी मुकदमे में फंसा दिया ताकि क्षेत्र की जनता की आवाज को दबाया जा सके। प्रदर्शन एवं पुतला दहन करने वालों में विजेंद्र सैनी, सत्येंद्र चौधरी, खुर्शीद अहमद, दीपक, प्रशांत सैनी, डॉ. शेखर सैनी, कपिल सैनी, राजकुमार सैनी, शानू अंसारी, नीरज कश्यप, अशोक सैनी, सुरेंद्र लहरी, सुरेश रावत, बिट्टू सैनी, गौरव सैनी, राजेश सैनी, रमन सोलंकी, राजू सैनी और भगवान सिंह उत्तराखंडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें