सीटू जिला कमेटी की बैठक भेल सेक्टर एक स्थित डॉ. एमके पंधे मेमोरियल हाल में हुई। जिसमें एक से सात अगस्त तक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
एक से सात अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारत के लोकतंत्र को बचाओ, संविधान बचाओ, कारपोरेट घरानों को देश की सार्वजनिक संपत्ति बेचने से रोको, महंगाई पर रोक लगाने और बेरोजगारी पर रोक लगाने जैसे जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। आठ अगस्त को जनजागरण अभियान के तहत सुबह 10 बजे शहीद भगत सिंह चौक से जुलूस निकालेंगे। 14 अगस्त को चंद्राचार्य चौक पर रात नौ बजे भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। 15 अगस्त को सीटू कार्यालय पर ध्वजारोहण, 28 अगस्त को एक दिवसीय त्रिवार्षिक सम्मेलन होगा।
पांच सितंबर को सीटू एवं किसान सभा का ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में संयुक्त महासम्मेलन होगा। 12 व 13 नवंबर को सीटू का 8 वां उत्तराखंड राज्य सम्मेलन होगा। 18 से 22 जनवरी 2023 को कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सीटू 17 वां अखिल भारतीय सम्मेलन होगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कामरेड पीडी बलोनी और संचालन जिला महामंत्री इमरत सिंह ने किया। इस दौरान सीटू राज्य कमेटी के महासचिव एवं हरिद्वार जिले के प्रभारी एमपी जखमोला, आरपी जखमोला, राजकुमार, आरसी धीमान, सोनू त्यागी, राधा कृष्ण बडोनी, अशोक चौधरी, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।