कंपनी में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सात लोगों पर कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक एयूएसएल फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि गोपाल बिष्ट ने शिकायत कर बताया कि कोरियर कंपनी को जो कोरियर किया गया था, उसमें वह सामान नहीं निकला जो उन्होंने भेजा था। एयूएसएल फार्मा ने 14 जुलाई को कोरियर के माध्यम से बिल ले लिया था। जिसे खोलने पर पता चला कि माल सिंगल पैक में था। आरोप है कि उसकी फर्म को षड्यंत्र के तहत धोखा दिया गया। जिसकी सूचना इंडिया ग्लाइकोल्स के अधिकारी दिवाकर को फोन पर दी। आरोप लगाया कि कोरियर कंपनी के कर्मचारियों और प्रभ एसोसिएटस सेलाकुई ने मिलकर टूटी सील का फायदा उठाकर उच्च मूल्य के माल को बदल दिया। बिना किसी अधिकार के दो दिन सामान अपने पास रखा। हेराफेरी कर 12 लाख रुपये से अधिक रकम की फर्म को हानि पहुंचाई है। फर्म की साख धूमिल की गई और फर्म के साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रह