दशहरा पर्व को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन व रावण दहन स्थलों के पास पार्किंग प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय ने प्लान जारी करने के साथ ही शहर के विभिन्न चौराहों, मुख्य मार्गों व रावण दहन और मेला स्थलों के पास यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही सीपीयू के बाइक सवार जवान व पेट्रोलिंग कार लगातार गश्त करते हुए यातायात को संचालित करते रहेंगे।
एसपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सेक्टर-4 बीएचईएल में रावण दहन के समय सिडकुल की तरफ से आने वाला ट्रैफिक सेक्टर-4 से सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 से स्वर्ण जयंती पार्क होते हुए भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़ की तरफ जाएगा। रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक की तरफ से आने वाला ट्रैफिक स्वर्ण जयंती पार्क से बाएं सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 से सेक्टर-4 चौक से होतेे हुए सिडकुल, रोशनाबाद की तरफ जाएगा, सिविल अनुरक्षण सेक्टर-3 के सामने खाली मैदान पर रावण दहन देखने के लिए आए लोगों के वाहनों की पार्किंग की जाएगी। सेक्टर-4 चौक से स्वर्ण जयंती पार्क चौक के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन वाहन ही आवागमन कर सकेंगे। सेक्टर-4 चैक से शॉपिगं सेन्टर सेक्टर-4 के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन वाहन ही आवागमन कर सकेंगे। सेक्टर-1 चौक बीएचईएल से स्टेट बैंक तिराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। स्टेट बैंक तिराहा से मस्जिद रोड पीठ बाजार की तरफ सड़क के दोनों ओर खाली स्थान पर वाहनों की पार्किंग होगी। बीएचईएल मध्य मार्ग के संपूर्ण क्षेत्र में सड़क के किनारे वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने बताया कि जटवाड़ा पुल चौक से नहर पटरी की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मोतीचूर पार्किंग में होने वाले रावण पुतला दहन में मोतीचूर रेलवे स्टेशन तिराहा से दूधाधारी तिराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चमगादड़ टापू में होने वाले रावण दहन में भीमगोड़ा की तरफ से आने वाले वाहन पंतद्वीप पार्किंग में और हाईवे की तरफ से आने वाले वाहनों को हनुमान वाटिका से चमगादड़ टापू के पिछले हिस्से में पार्क किया जाएगा। जयराम मोड़ से भीमगोड़ा की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। दक्ष मंदिर में होने वाले रावण दहन में होली चौक से आनंदमयी पुलिया के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में यहां होगा रावण दहन
पंतदीप मैदान, खडखड़ी रोड चोटी वाले के सामने, कोतवाली के पास, दक्ष मंदिर कनखल, कृष्णानगर, ग्राउंड, देश रक्षक चौराहों के पास, ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर दो जगहों पर, भेल सेक्टर चार में खेल मैदान, बहादराबाद में दशहरा ग्राउंड।