फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल में कुर्क संपत्ति से कार गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल क्षेत्र में कुर्क की गई कंपनी की संपत्ति से कार गायब हो गई। संपत्ति की देखरेख करने वाले कर्मचारी ने तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं दी। सील तोड़कर कुर्क संपत्ति को खुर्द-खुर्द करने के मामले में संग्रह अमीन ने कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संग्रह अमीन प्रदीप कुमार ने शिकायत देकर बताया कि फर्म सर्व फोम टैक एंटीफार कंपनी प्लाट न-18 सेक्टर-एक-बी इंडस्ट्रियल एरिया पर व्यापार कर न चुकाने पर सेल टैक्स ने कार्रवाई की थी। कंपनी से करीब ढाई करोड़ की रिकवरी होनी थी। जिसको लेकर फर्म की चल संपत्ति एसडीएम के आदेश पर कुर्क की गई थी। संपत्ति की देखरेख के लिए सुपुर्दगी दिनेश कुमार यादव निवासी गली नंबर एक टीएचडीसी राज कालोनी को दी गई थी।
संपत्ति की नीलामी होनी है। जिसको लेकर संग्रह अमीन प्रदीप कुमार तीन जून को एक व्यक्ति को कुर्क सामान दिखाने के लिए मौके पर पहुंचे। जहां से एक कार गायब थी। कर्मचारी ने इसकी जानकारी भी तहसील प्रशासन को नहीं दी। अमीन ने इसकी जानकारी मांगी तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें