फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों और तीन मकानों के ताले तोड़े, आभूषण-नगदी चोरी

विज्ञापन
बहादराबाद स्थित हरि आश्रय कॉलोनी में चोरों द्वारा तोड़े गए दुकानों के शटर । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बीती रात चोरों ने चार दुकान और तीन घरों में सेंध लगाकर जेवरात सहित लाखों रुपये उड़ा लिये। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा के मुुताबिक शुक्रवार रात को पतंजलि योगपीठ के पास स्थित हरी आश्रय कालोनी में चोरों ने चार दुकानों के शटर तोड़कर हजारों की नकदी और तीन घरों का से आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने आरवी प्रोविजन स्टोर की दुकान का शटर तोड़ा गल्ले में रखे दस हजार रुपये, खुशी पॉली क्लीनिक बीस हजार रुपये, रुदाक्षी पॉली क्लीनिक तीस हजार रुपये, तनिष्का कॉस्मैटिक की दुकान के शटर तोड़कर सात हजार रुपये चोरी हो गए। वहीं तनिष्का कास्मेटिक शॉप के मालिक दुष्यंत शर्मा अपने परिवार के साथ हरी आश्रय कालोनी में मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहते हैं। वह
दो दिन पूर्व अपने परिवार के साथ ग्राम नगलाउदी सकरोला जिला एटा अपने घर गए हुए थे। रात को चोरों ने उसके घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने इस संबंध में उसे सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने घर में रखे जेवरात व बाइस हजार रुपये आदि सामान चोरी थे। कालोनीवासियों ने चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रीना राठौर, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। दुष्यंत ने थाना बहादराबाद में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें